Move to Jagran APP

सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं: दर्शना

जागरण संवाददाता चंदौली भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 11:51 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 11:51 PM (IST)
सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं: दर्शना
सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं: दर्शना

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह के प्रथम जनपद आगमन पर अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों व सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही संगठन इस ऊंचाई पर पहुंचा है। बोलीं, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में किसी तरह की कमी नहीं होगी। संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सरकार के विकास कार्यों व पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। इससे लोगों का जुड़ाव संगठन के प्रति बढ़ेगा। 2022 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी और सफलता हासिल करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर कोरोना टीकाकरण कराएं। 25 जलाई को प्रधानमंत्री के 'मन की बात कार्यक्रम' का सभी बूथों पर प्रसारण किया जाना चाहिए। कोशिश करें कि अधिक से अधिक लोग पीएम का संबोधन सुनें। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में साधु-संतों में अंगवस्त्रम और मिष्ठान का वितरण भी किया गया। जगह-जगह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह का गुरुवार को नगर में प्रथम आगमन पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आर्य समाज मंदिर के पास नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार, चकिया तिराहे सहित अन्य जगहों पर स्वागत किया गया। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गुलाब का फूल देकर अभिनंदन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.