खेतों में लहलहा रही सूर्यमुखी की फसल
खेतों में लहलहा रही सूर्यमुखी की फसल
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 08:55 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 10:39 PM (IST)
जासं, बरहनी (चंदौली) : मौसम की बेरुखी और लेटलतीफी के चलते गेहूं की खेती नहीं कर पाने वाले किसानों ने सूर्यमुखी की खेती कर डाली है। परती खेतों में फसल लहलहा रही है। अच्छी फसल होने से किसान आशान्वित हैं। किसानों के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं रहा है। खरीफ की फसल धान बारिश की भेंट चढ़ गई। बारिश के चलते समय से कटाई नहीं हो पाई, जिसका परिणाम रहा कि गेहूं की बोआई देर से हुई। सैकड़ों एकड़ खेत में गेहूं की बोआई नहीं हो सकी। किसानों ने हिम्मत नहीं हारी। उन खेतों में सूर्यमुखी की खेती कर डाली है। समय-समय पर सिचाई के बाद सूर्यमुखी की फसल तैयार है। गर्मी में राह चलते बरबस किसी की भी निगाह ठिठक जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें