सुभाष चंद्र बोस का योगदान अविस्मरणीय
टांडाकला ( चंदौली) नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती रविवार को रामगढ में मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, टांडाकला ( चंदौली) : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती रविवार को रामगढ में मनाई गई। लोकनाथ महाविद्यालय के संस्थापक धनंजय सिंह ने कहा कि आजाद हिद फौज के संस्थापक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता जी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व व कृतित्व हमारी युवा पीढ़ी के लिए आत्मसात करने योग्य है। अंग्रेजों के चंगुल से मुक्ति दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है। जिला पंचायत सदस्य शायरा बानो, सुभाष चंद्र यादव, प्रदीप यादव, मौर्य आदि लोग उपस्थित थे। संचालन अभय यादव ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें