लोकतंत्र में भागीदारी को छात्रों ने लिया संकल्प
सकलडीहा (चंदौली) पीजी कालेज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। छात्रों ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों से मतदान करने की अपील की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : पीजी कालेज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। छात्रों ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों से मतदान करने की अपील की।
प्राचार्य प्रोफेसर डा. प्रदीप पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। तभी लोकतंत्र की परम्परा को मजबूत किया जा सकता है। इसके पूर्व महिला स्वीप आईकॉन डा. सरिता मौर्या, डा. शमीम राईन और डा. दयानिधि सिंह यादव ने छात्रों को निर्भीक और प्रलोभन से दूर रहते हुए स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना के लिए संकल्प दिलाया। बीडीओ अरुण पांडेय, डा पीके सिंह, डा पवन ओझा, जितेन्द्र यादव, श्यामलाल सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें