प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल
जागरण संवाददाता शहाबगंज (चंदौली) तियरा गांव में समाजवादी पार्टी की शनिवार को बैठक हुय
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 05:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली) : तियरा गांव में समाजवादी पार्टी की शनिवार को बैठक हुयी। पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। अन्य दलों को छोड़कर कुछ लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल ने कहा वर्तमान सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। समय से किसानों को खाद, बीज नहीं मिल रहा है। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा। बहन बेटी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था तार तार हो गई है। चरन सिंह यादव, सौरव गिरी, संजय पटेल, अर्चना पांडेय, नजमा परबीन, राजेश पाल, अजय कुमार मौर्य, सुनील सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें