Move to Jagran APP

महंगाई व अराजकता के विरोध में सपाजनों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, चंदौली : प्रदेश में महंगाई व अराजकता के विरोध में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 01:20 AM (IST)
महंगाई व अराजकता के विरोध में सपाजनों ने दिया धरना
महंगाई व अराजकता के विरोध में सपाजनों ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, चंदौली : प्रदेश में महंगाई व अराजकता के विरोध में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालयों में धरना दिया। सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक अधिकारियों को सौंपा। चेताया कि यदि सरकार की नीतियां नहीं बदली तो जनता के हित में आंदोलन करने को विवश होंगे।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय के बिछियां स्थित धरनास्थल पर पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान ने कहा भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं। वहीं महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही। लेकिन सरकार मौन साधे है। औद्योगिक समिट के नाम पर बेरोजगारों व नौजवानों से झूठे वादे किए जा रहे। उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सदर तहसीलदार फूलचंद यादव को पत्रक सौंपा। धरना में संतोष यादव, छोटू तिवारी, रमेश यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा में धरना दिया। विधायक ने कहा सूबे में अधिकारी और अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हत्या, लूट व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। एसडीएम विजय नारायण सिंह को 25 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, सत्यनारायण राजभर, ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह काका, जोखू सिद्दीकी उपस्थित थे।

नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में धरना दिया। सयुस जिलाध्यक्ष चकरू यादव, जयप्रकाश यादव, औसाफ अहमद गुड्डू, संजय यादव मौजूद थे।

चकिया प्रतिनिधि के अनुसार देश में बढ़ती महंगाई व सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर केंद्र व प्रदेश की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए मंगलवार को सपाइयों ने स्थानीय व नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। मुश्ताक अहमद खान, रामसेवक यादव, बब्बन सिंह यादव, अनिल यदुवंशी, प्रभु नारायण यादव, सूबेदार कुशवाहा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.