Move to Jagran APP

स्कूल गेट पर बिक रहा गुटका, तंबाकू

???????? ?? ?????? ?????-??????? ?? ????? ?????? ??? ????? ?? ?????? ?? ???? ???? ??? ?? ??????? ?? ???? ??????? ????? ???? ?? ???? ?? ?????? ?? ???? ???-???? ?? ??? ????? ?????? ?? ?????? ?? ????? ?? ?????? ????? ?? ???? ???? ???? ???? ???? ????? ?? ????? ????? ???? ???????? ?? ??? ?????? ???? ??? ????? ????? ?? ??????? ??? ?? ??? ?? ???? ???? ???? ??? ?? ????????? ?????? ?????? ?? ???????? ???? ????

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 09:30 PM (IST)
स्कूल गेट पर बिक रहा गुटका, तंबाकू
स्कूल गेट पर बिक रहा गुटका, तंबाकू

जासं, चकिया (चंदौली) : प्रतिबंध के बावजूद स्कूल-कालेजों के आसपास तंबाकू, पान, गुटखा की बिक्री थम नहीं रही। सड़क की पटरियों पर इनकी दुकानें बेखौफ सजाई गई हैं। इन रास्तों से अफसर भी आते-जाते हैं, लेकिन उनकी निगाहें इन दुकानों पर नहीं पड़ती। इससे धंधा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अतिक्रमण कर सड़क किनारे खोली गईं गुमटी, खोंमचे की दुकानें जाम का सबब भी बनती हैं।

loksabha election banner

प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम के मुख्य गेट पर सड़क किनारे गुमटी रखकर अवैध तरीके से पान, सिगरेट, गुटखा बेचने की प्रवृत्ति बंद नहीं हो पाई। कमोवेश यही स्थिति नगर के बापू बाल विद्या मंदिर, सैदूपुर प्राथमिक विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों के आस पास देखी जा सकती है। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रास्ते पर कई जगहों पर गुटखा की बिक्री सरेआम की जा रही है। नशे की प्रवृत्ति की जड़ जमा चुके युवा महाविद्यालय में प्रवेश करने के पूर्व ही जेब में गुटखे भर लेते हैं। इससे शिक्षक लाचार व असहाय हो जा रहे हैं। नगरवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए दुकान हटवाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.