सोलर लाइट से जगमगाएंगे गांव
जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) कैबिनेट मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय की पहल पर
जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : कैबिनेट मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय की पहल पर सोलर लाइटों से गांव की गलियां जगमगाएगी। इस क्रम में जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के निर्देश पर 42 गांवों में सोलर लाइटें लगनी शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों में हर्ष है। सकलडीहा पूर्वी मंडल के सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी की देखरेख में 42 सोलर लाइटें लगनी है। लेहरा, दुर्गापुर, अलहिया, मनिहरा, सकलडीहा, नागेपुर, ईटवा, धरहरा, रानेपुर व डेढ़ावल में लाइटें लग चुकी हैं। पदुमनाथपुर, तेनुवट, बरठी, बहरवानी, पीथापुर, नईबाजार, नरैना, दिघवट, फेसुडा, बरंगा, पंचदेवरा, जमुनीपुर, धनउर, विसुंधरी, बर्थरा खुर्द, फगुईया, रतनपुर व बढ़वलडीह में शीघ्र ही लगा दी जाएंगी। पूर्वी मंडल अध्यक्ष भानू सिंह ने बताया कि गांवों में सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। एक सप्ताह में सभी गांवों की गलियां रोशनी से जगमगाएंगी।