समाजवादी मजदूर सभा ने फूंका पुतला
जागरण संवाददाता नियामताबाद (चंदौली) समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चन्द्रभानु
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चन्द्रभानु यादव के नेतृत्व में गुरुवार को पटनवा तिराहे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नई किसान व मजदूर नीति का पुतला फूंका। इसे काला कानून बताते हुए विरोध करने का निर्णय लिया। इससे पूर्व पटनवा, हमीदपुर, औद्योगिक नगर आदि जगहों पर पुतला संग जुलूस भी निकाला। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के हित में नीतियां बनाती हैं। नई किसान व मजदूर नीति किसान व मजदूरों के खिलाफ है। भाजपा सरकार की नीतियां समाज के कमजोर, निर्बल, किसान, बेरोजगार, मजदूर विरोधी हैं। सरकार हर मोर्चे पर असफल है। 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी। कार्तिक यादव, राजनाथ, नजमा बेगम, प्रेमशीला मौर्या, फुलेश्वरा, अशोक, सुनील आदि शामिल थे।