समाज सुधारक सावित्री बाई फूले की मनाई जयंती
पीडीडीयू नगर (चंदौली) अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने सोमवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय में समाज सुधारक सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jan 2022 06:05 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 06:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों ने सोमवार को पराहूपुर स्थित कैंप कार्यालय में समाज सुधारक सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई। सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि सावित्री बाई शिक्षण और समाज सुधारक थीं। उन्होंने महिलाओं के हक व विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान किया। कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। तारकेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविद सिंह, कमलेश चंद्र पांडेय, सोहन यादव, संतोष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें