Move to Jagran APP

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत हुए छह रेल कर्मी

रेल दुर्घटनाओं को रोककर यात्रियों की जान बचाने वाले छह रेल कर्मियों को रेल प्रबंधक मंडल सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य आगे और बेहतर करने को प्रेरित करना है। हर महीने जागरूक रेल कर्मियों को सम्मानित किया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 06:55 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत हुए छह रेल कर्मी
उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत हुए छह रेल कर्मी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल दुर्घटनाओं को रोककर यात्रियों की जान बचाने वाले छह रेल कर्मियों को शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य आगे और बेहतर करने को प्रेरित करना है।

loksabha election banner

हर महीने जागरूक रेल कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। रेल दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कर्मियों को पुरस्कृत होते है। वहीं रेल यात्रियों की जान बचाने वालों को भी सुरक्षा व संरक्षा पुरस्कार से नवाजा जाता है। इसी क्रम में छह रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें रंजीत कच्छप, अमलेश कुमार, सद्दीक, अरुण बिहारी पंकज व अर्जुन कुमार सिंह शामिल रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को हर महीने रेलवे द्वारा सम्मानित किया जाता है ताकि कर्मचारी आगे और ईमानदारी से अपना कार्य कर सकें। अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय अतुल कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.