हैंडपंप मरम्मत को चलाया हस्ताक्षर अभियान
महादेवपुर कला के खोंचवा बस्ती में लगा सरकारी हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। पिछले दो वर्ष से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर बस्ती के लोगों ने गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। शिकायत सीएम के पोर्टल पर करने का निर्णय लिया । ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय उपेक्षा के चलते 1
जासं, चकिया (चंदौली) : महादेवपुर कला के खोंचवा बस्ती में लगा हैंडपंप शोपीस बनकर रह गया है। दो वर्ष से हैंडपंप खराब है। कुएं का दूषित पानी पीने को मजबूर बस्ती के लोगों ने गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया और सीएम पोर्टल पर शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा विभागीय उपेक्षा के चलते 18 परिवार कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। कहने को बस्ती में दो हैंडपंप लगे हैं। वे दो वर्ष से खराब पड़े हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पाई। केंद्र व प्रदेश सरकार नागरिकों, बच्चों को पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का अथक प्रयास कर रही है। भारी भरकम बजट प्रतिवर्ष ग्राम पंचायतों में खर्च हो रहा। बावजूद इसके गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। मीरा देवी, मुन्नी, शांती, गीता, कौशिल्या, सोनम, रेशमा, सरस्वती, शीला, सुधा, फूलमती, सुक्खू, गीता, मीरा आदि ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।