विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को नगर स्थित एक कालेज में युव
जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को नगर स्थित एक कालेज में युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान प्रदर्शनी व गोष्ठी के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्वच्छता अभियान, शौचालय युक्त भारत, विभिन्न उपकरणों की उपयोगिता व पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण पर विचार प्रकट किया। सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश श्रीवास्तव ने किया। कहा राष्ट्र की शक्ति युवा होते हैं। युवा देश की रीढ़ हैं, जब रीढ़ मजबूती होगी तो देश मजबूत होगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने आज के ही दिन पोखरण में परमाणु परीक्षण कराया था। युवाओं को शक्तिशाली बनाने के लिए युवा शक्ति सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन का उद्देश्य लोगों में जागरुकता पैदा करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा 1998 में परमाणु परीक्षण किया गया। आज का दिन देश के लिए राष्ट्रीय गौरव का दिन है। क्षेत्रीय प्रभारी आयुषी श्रीमाली ने कहा भारत युवाओं का देश है। युवा के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। मोर्चा के जिला संयोजक जितेंद्र पांडेय ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत मजबूत देश बनकर उभरा है। छात्रों के माडल भी यह संदेश दे रहे हैं कि एक दिन ये भी देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर आशुतोष ¨सह, अभिषेक ¨सह, संदीप मौर्य, ¨रकू यादव, संजय उपाध्याय, प्रदीप ¨सह, विपिन यादव, अनुज मिश्र, संतोष आदि उपस्थित थे। संचालन आशीष रघुवंशी ने किया। प्रतिभागियों को मिला मेडल
राजकीय आइटीआइ कालेज, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, आलोक इंटर कालेज व वाणी विद्या मंदिर चंदौली के छात्रों ने प्रदर्शनी लगाई। इसका अतिथियों ने अवलोकन किया और बेहतर प्रदर्शन करने वाले को प्रोत्साहित किया। इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मेडल पाते ही छात्रों के चेहरे खिल उठे।