बचत : पर्यटकों के लिए खुला पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संग्रहालय
जागरण संवाददाता पड़ाव (चंदौली) वाराणसी-चंदौली की सीमा पड़ाव के गन्ना संस्थान में एकात्म मान
जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : वाराणसी-चंदौली की सीमा पड़ाव के गन्ना संस्थान में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल संग्रहालय को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। खूबसूरती निहारने के लिए यहां पर्यटक पहुंचने लगे हैं। दस रुपये प्रवेश शुल्क है जबकि पांच साल तक बच्चों के लिए कोई फीस नहीं है। कोराना के चलते सात महीने तक यह बंद था।
पर्यटकों के लिए यहां कोरोना सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। तैनात कर्मचारी कोने-कोने को प्रत्येक दिन सैनिटाइज कर रहे। एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को विश्व भर में फैलाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा यहां स्थापित की गई है। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनकाल से संबंधित जानकारियां हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी सहित अन्य छोटे कार्यक्रमों के लिए एमपी थिएटर का निर्माण कराया गया है। बीचों बीच लगभग एक गोलाकार स्थल बनाया गया है, इसके चारों तरफ छह सीढि़यों पर सफेद और हरा ग्रेनाइट पत्थर लगा है। पार्क में टहलने के लिए पाथवे, किनारे ईंट से डिजाइन बनाई गई है। प्रतिमा के ठीक सामने कुंड है, इसमें दो फीट जल सदैव रहता है। परिसर में इंटरप्रिटेशन वाल पर पंडितजी के विचारों और सिद्धांतों को कलाकृतियों के माध्यम से उकेरा गया है। साथ ही कुछ चित्र भी बनाए गए हैं।