जनप्रतिनिधियों का सम्मान
जागरण संवाददाता सैयदराजा/नियामताबाद (चंदौली) सैयदराजा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार
जागरण संवाददाता, सैयदराजा/नियामताबाद (चंदौली) : सैयदराजा क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार की देर शाम सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह और थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत को सम्मानित किया। विधायक ने ग्राम सभा की समस्याओं के निस्तारण को संबंधित अधिकारियों से बात की।
नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार : विकास खंड के बिलारीडीह गांव में रविवार को पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव सहित अन्य ग्रामीणों का सम्मान किया गया। पूर्व प्रमुख ने कहा इस समय देश व प्रदेश की जनता पूरी तरह बेहाल है। सरकार अनावश्यक कानूनों को लागू कर जनता को परेशान कर रही है। सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन भी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ज्यादती कर रहा है।