सकलडीहा को नगर पंचायत बनाने को सीएम से अनुरोध
प्रदेश सरकार ने नए नगर पंचायत के सृजन को लेकर कवायद शुरू की है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से अनुरोध किया। इस क्रम में जिलाधिकारी चंदौली को फोन कर सकलडीहा को नगर पंचायत बनाने के लिये सभी मानकों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है ।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : प्रदेश सरकार ने नए नगर पंचायत के सृजन को लेकर कवायद शुरू की है। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सकलडीहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री से अनुरोध किया। जिलाधिकारी चंदौली को फोन कर सकलडीहा को नगर पंचायत बनाने के लिये सभी मानकों का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।
सकलडीहा कस्बा नगर पंचायत के सभी निर्धारित मानकों को पूरा करता है। लंबे समय से सांसद, विधायक व व्यापारी इसे नगर पंचायत घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने गृह नगर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही जिलाधिकारी चंदौली को दूरभाष पर सकलडीहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिये पूर्व में बनाए गए प्रस्ताव को भेजने का आग्रह किया। अनिल राजभर ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सकलडीहा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिये मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के सामने प्रस्ताव रखा गया है। जिलाधिकारी से प्रस्ताव के लिए अभिलेख मांगा गया है।