अमर शहीदों के बलिदान को किया याद
जागरण संवाददाता चंदौली पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंग
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 06:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंदौली : पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं देश की आजादी के महानायक महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह के बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का सपना देखा था, लेकिन वर्तमान में समाज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। एनके सिंह, एसएन गुप्ता, अशोक सिंह, वाईएन सिंह, आरके सिंह, मुहम्मद इदरीश आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें