कच्ची सड़कें, अधूरी नालियां, यही नगरपालिका का विकास
नगर पालिका परिषद के पथरा भाग-2 वार्ड की कच्ची सड़कें अधूरे विकास की कहानी बयां कर रही। मोहल्ले के आंतरिक भागों में अभी भी कई रास्ते कच्चे ही हैं तो नाली आधी अधूरी बनी हैं। कीचड़युक्त कच्चे रास्ते से होकर वार्डवासी आवागमन करते हैं।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : नगर पालिका परिषद के पथरा भाग-2 वार्ड की कच्ची सड़कें अधूरे विकास की कहानी बयां कर रही। मोहल्ले के आंतरिक भागों में अभी भी कई रास्ते कच्चे ही हैं तो नाली आधी अधूरी बनी हैं। कीचड़युक्त कच्चे रास्ते से होकर वार्डवासी आवागमन करते हैं। इस वार्ड के आंतरिक भागों को देखा जाए तो एक बारगी यकीन करना तक मुश्किल हो जाता है कि वार्ड नगर पालिका परिषद का अंग है।
नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में से पथरा भाग-2 रिहायशी वार्डों में गिना जाता है। विडंबना यह है कि वार्ड के आंतरिक हिस्सों में आज तक सड़क नहीं बन पाई। इतना ही नहीं यहां के लोगों को पीने का पानी भी आसानी से नहीं मिल रहा है। वार्ड के आधे हिस्से में पाइप ही नहीं बिछाई गई है। पूरे साल वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के समय में घुटने भर कीचड़ से लोगों को गुजरना पड़ता है। वहीं निस्तारण का पानी कच्चे मार्ग पर बहता रहता है जिससे हमेशा गंदगी बनी रहती है। घरों से निकलने वाले नाबदान का पानी भी जहां तहां बहता रहता है। गंदगी की वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना रहता है। वार्डवासियों का आरोप है कि अधिकारियों से लगायत जनप्रतिनिधियों तक शिकायत की गई लेकिन बस कोरा आश्वासन ही मिला। क्या कहना है वार्डवासियों का
घर के सामने सड़क नहीं बनने से कीचड़ में रोज कोई न कोई गिरता रहता है। वार्ड में चारों तरफ गंदगी फैली है। रोड नहीं बनने से बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। पानी निकासी के लिए नालियां तक यहां नहीं बनी हैं। देखने और सुनने वाला कोई नहीं हैं।
चमन सोनकर सबसे अधिक दिक्कत कच्ची सड़कों से हो रही है। हमेशा कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ता है। पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। वार्ड के लोग विकास की आस लगाए हुए हैं।
राजेंद्र गुप्ता सड़क पर पानी भरा होने के कारण बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं तो उन्हें घूमकर निकलना पड़ रहा है। लोग कई बार सड़क को साफ करवाने के लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी घुटनों तक कीचड़ है। इससे बड़े लोगों के अलावा छोटे-छोटे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है। क्योंकि बच्चे शाम को घर के बाहर खेलते थे। जब से सड़क पर कीचड़ हुई है, बच्चों का आना जाना तक बंद हो गया। पानी की पाइप न बिछने से भी वार्डवासियों को परेशानी हो रही है।
प्रदोष केशरी वर्जन-
विकास के लिए जो भी धन आता है, उसे प्राथमिकता के आधार पर उन वार्डों में खर्च किया जाता है जिसका विस्तार हुआ है। यह वार्ड भी उसी विस्तारीकरण में है। एक समान 25 वार्डों में विकास कार्य कराए जाते हैं। पथरा भाग-2 में भी समस्याएं दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
कृष्णचंद्र, अधिशासी अधिकारी