Move to Jagran APP

रणधीर सिविल बार के अध्यक्ष निर्वाचित, धनंजय महामंत्री

जागरण संवाददाता चंदौली सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रणधीर सिंह व

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 09:54 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 11:52 PM (IST)
रणधीर सिविल बार के अध्यक्ष निर्वाचित, धनंजय महामंत्री
रणधीर सिविल बार के अध्यक्ष निर्वाचित, धनंजय महामंत्री

जागरण संवाददाता, चंदौली : सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रणधीर सिंह व महामंत्री पद के लिए धनंजय सिंह ने जीत दर्ज की। शुक्रवार को सदर कचहरी परिसर में वोट पड़े। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान पंजीकृत 901 के सापेक्ष 666 मतदाताओं ने मतदान किया। उसके बाद मतों की गिनती प्रारंभ हुई। परिणाम प्राप्त होते ही वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।

loksabha election banner

रणधीर सिंह ने 383 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी सुरेंद्र प्रताप सिंह को 107 वोट से हराया। महामंत्री पद की सीधी लड़ाई में धनंजय सिंह ने 354 मत पाकर रामकृत को 45 वोट से पराजित किया। चुनाव अधिकारियों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनिल सिंह व उपाध्यक्ष संदीप सिंह यादव, कोषाध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। परिणाम आने के बाद कचहरी परिसर में जश्न का माहौल व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। मतदान के मद्देनजर कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। एएसपी प्रेमचंद के नेतृत्व में काफी फोर्स मौजूद रही। नवनर्विाचित अध्यक्ष रणधीर सिंह ने समर्थन के लिए अधिवक्ताओं का धन्यवाद किया। बोले, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। मुख्यालय पर दीवानी न्यायालय निर्माण के लिए आवाज उठाई जाएगी। साथियों ने जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है। उसे कायम रखने की कोशिश की जाएगी। शशिशंकर सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय मौर्या, सत्यप्रकाश केशरी, उज्ज्वल सिंह, अजीत सिंह, रवि सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.