राजवाहा का तटबंध क्षतिग्रस्त, किसान परेशान
शहाबगंज (चंदौली) क्षेत्र में नहरों का जाल होने के बाद भी किसान सिचाई के लिए परेशान हैं।
जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली) : क्षेत्र में नहरों का जाल होने के बाद भी किसान सिचाई के लिए परेशान हैं। सोता राजवाहा के भभुवार गांव के पास तटबंध तीन वर्ष से क्षतिग्रस्त है। मरम्मत के लिए किसान उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ठेकहा से निकला राजवाहा का तटबंध एक ही गांव नहीं बल्कि कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। राजवाहा में पानी आते ही या तो फसल डूब जा रही है या सिचाई के लिए किसान अधिकारियों व कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। सिचांई को लेकर किसान परेशान.हैं। यह तब है जब सिचांई विभाग की ओर से हर साल राजवाहा की सिल्ट साफ कराई जाती है। तटबंध मरम्मत को सिचांई विभाग के अधिशासी अभियंता को अवगत कराया गया लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।