Move to Jagran APP

कोलकाता राजधानी में महिला यात्री के साथ छेड़खानी

कोलकाता राजधानी में महिला यात्री के साथ छेड़खानी

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 06:26 PM (IST)
कोलकाता राजधानी में महिला यात्री के साथ छेड़खानी
कोलकाता राजधानी में महिला यात्री के साथ छेड़खानी

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोलकाता राजधानी ट्रेन में गुरुवार की रात पैंट्रीकार कर्मचारी ने एक महिला यात्री के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने अपने पति को घटना से अवगत कराया। रात में ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर पति ने जीआरपी में आरोपित पैंट्रीकार कर्मी के खिलाफ तहरीर दी। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

loksabha election banner

गाजियाबाद निवासी दंपति कोलकाता राजधानी ट्रेन के एसी-2 कोच में यात्रा कर रहे थे। महिला के पति का बर्थ अलग कोच में था। महिला यात्री का आरोप है कि रात लगभग 1.30 बजे ट्रेन गया से खुली। चलती ट्रेन में पैंट्रीकार कर्मचारी ने उनके साथ छेड़खानी की। महिला ने शोरगुल मचाया तो आरोपित वहां से चला गया। महिला ने तत्काल अपने पति को घटना की जानकारी दी। ट्रेन रात में पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। पति ने जीआरपी कोतवाल में पैंट्रीकार कर्मचारी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को ट्रेन से उतार लिया। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। एसएसआइ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़तिा के पति की तहरीर पर आरोपित पैंट्रीकार कर्मचारी वर्धमान, पश्चिम बंगाल निवासी प्रदीप देवनाथ के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.