जासं, मुगलसराय (चंदौली): रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक ने जंक्शन के नाम बदलने के क्रम में आंतरिक बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन से सामान्य व आरक्षित टिकटों पर बहुत जल्द मुगलसराय जंक्शन ¨हदी में पं. दीनदयाल उ, जं और अंग्रेजी में पीटी डीडी उपाध्याय जेएन लिखा हुआ दिखाई पड़ेगा। इस बदलाव के बाद जंक्शन पर लगे बोर्ड बदले जाने का आदेश भी जारी होगा। उम्मीद की जा रही है कि आंतरिक व्यवस्था का बदलाव जल्द हो जाएगा। इसी महीने से टिकट पर बदला हुआ नाम दिखाई पड़ने लगेगा।
जंक्शन का नाम बदले जाने को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। पिछले महीने राज्यपाल द्वारा आदेश पारित किए जाने के बाद महाप्रबंधक हाजीपुर जोन एलसी त्रिवेदी ने सीआरआईएस कोलकाता से सुझाव मांगे थे। जिसमें अंग्रेजी में अधिकतम 20 अक्षर व ¨हदी में 15 अक्षर की अनिवार्यता बताई गई थी। इसीलिए टिकटों पर जंक्शन का नाम ¨प्रट करने के लिए उपरोक्त नाम चयन किए गए। चयनित नामों को रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य कामर्शियल आरडी शर्मा के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। यह नाम जब स्वीकृत हो जाएंगे तो पूरे रेलवे सिस्टम में इसे दर्ज किया जाएगा।
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद ने बताया दोनों नाम स्वीकृत करके रेलवे बोर्ड के पास भेजे गए हैं। रेलवे बोर्ड इसकी स्वीकृति देने के साथ ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही तत्काल आंतरिक व बाहरी स्थलों पर बदलाव कर दिए जाएंगे।
चंदौली में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO