Move to Jagran APP

तैयारी पूर्ण, आज दीयों से जगमग होंगे तालाब

कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर के तालाबों पर अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। शाम के समय घाटों को दीपमालाओं से सजाया जाएगा। इसे देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ एकत्रित होगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:23 PM (IST)
तैयारी पूर्ण, आज दीयों से जगमग होंगे तालाब
तैयारी पूर्ण, आज दीयों से जगमग होंगे तालाब

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। नगर के तालाबों पर सोमवार को अभियान चलाकर सफाई की गई। शाम के समय घाटों को दीपमालाओं से सजाया जाएगा। इसे देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ एकत्रित होगी।

prime article banner

12 नवंबर को देव दीपावली पर्व मनाया जाएगा। घाटों को सजाने और दीप जलाने की परंपरा बढ़ती जा रही है। जोर शोर से घाटों पर दीप जलाए जा रहे हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संगठनों ने इसकी पूरी तैयारी की है। पीडीडीयू नगर के मानसरोवर तालाब पर 21 हजार दीपक जलाया जाएगा। शाम होते ही यहां नागरिक भी दीप दान के लिए जुटेंगे। तालाब के किनारों की साफ सफाई करा दी गई है। इसके अलावा चंधासी स्थित दामोदरदास पोखरा, अलीनगर स्थित तालाब, आरपीएफ कालोनी तालाब सहित अन्य सरोवरों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्व को लेकर बच्चों सहित बड़ों में काफी उत्साह है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.