पुलिस स्नानार्थियों की करे सहायता
संवाददाता चहनियां (चंदौली) मौनी अमावस्या के पावन पर्व के मद्देनजर सीओ सकलडीहा ने बलुआ घाट का निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 07:04 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 07:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : मौनी अमावस्या के पावन पर्व के मद्देनजर सीओ सकलडीहा ने बलुआ घाट का निरीक्षण किया। मातहतों को निर्देश दिया कि आस्था का पर्व है, कहीं भी किसी प्रकार शिकायत मिली तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्नानार्थियों के साथ तालमेल बनाकर उनमें विश्वास पैदा करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता करें। मौनी अमावस्या के दिन सभी जवान समय से उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें