जल जमाव की समस्या से लोगों को मिलेगी निजात
धानापुर (चंदौली) कस्बा स्थित थाना चौराहा से मुख्य बाजार जाने वाले मार्ग पर जलजमाव और सड़कों में गड्ढे होने के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : कस्बा स्थित थाना चौराहा से मुख्य बाजार जाने वाले मार्ग पर जलजमाव और सड़कों में गड्ढे होने के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को जागरण ने कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया। ग्राम प्रधान राम जी कुशवाहा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जलजमाव को दूर करने के लिए कार्य आरंभ करा दिया है। नाली निर्माण कराने के साथ ही खराब सड़क पर इंटरलाकिग कराई जा रही है। इससे दुकानदारों व आमजन को राहत मिलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें