Move to Jagran APP

शीतलहर से जनमानस बेहाल, कोहरे ने रोकी रफ्तार

चंदौली धान के कटोरे में ठंड की गति कम होने का नाम नहीं ले रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 04:36 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 04:36 PM (IST)
शीतलहर से जनमानस बेहाल, कोहरे ने रोकी रफ्तार
शीतलहर से जनमानस बेहाल, कोहरे ने रोकी रफ्तार

जागरण संवाददाता, चंदौली : धान के कटोरे में ठंड की गति कम होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को दूसरे दिन भी कड़ाके की ठंड ने जहां जन मानस को बेहाल कर दिया, वहीं दिन भर धूप नहीं निकलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। कोहरे के कारण दिनचर्या तो प्रभावित हुई ही, वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। मनुष्यों के साथ पशु, पक्षी भी बेहाल रहे। जिले का अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आ‌र्द्रता 100 फीसद और न्यूनतम आ‌र्द्रता 70 फीसद के आसपास रही। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

loksabha election banner

एक पखवारे से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बीच आसमान में बादल छाए होने की वजह से ठंड का असर कम रहा, लेकिन जैसे ही आसमान साफ हुआ गलन व ठंड ने बेहाल कर दिया है। पश्चिम दिशा से चलने वाली बर्फीली हवा से वातावरण में ठंड बढ़ गई। इससे लोग कांप जा रहे हैं। रात तो रात दिन में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को पूरे दिन लोग अलाव से चिपके नजर आए। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक रात व सुबह के वक्त घना कोहरा छाएगा। इससे ²श्यता कम रहेगी। कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर रहेगा। वहीं सुबह व रात के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा।

पीडीडीयू नगर प्रतिनिधि के अनुसार कड़ाके की ठंड व कोहरे ने रविवार को जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। शीतलहर से जनमानस जहां ठिठुर गया वहीं दिन भर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। कोहरे का कहर ऐसा कि दिन में भी चालक वाहन की हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। अंधेरा बढ़ते ही गलन से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.