लाल सलाम का पोस्टर चिपकाने से खलबली
जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) वन भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों को बेदखल करने का अभिया
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 05:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : वन भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों को बेदखल करने का अभियान वन विभाग चला रहा है। इससे क्षेत्र में सक्रिय माओवादी समर्थक नाराज हैं। शुक्रवार को कहुअवाघाट सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर भाकपा माले की ओर से चेतावनी पत्र जारी किया गया। लाल रंग में लिखे पोस्टर पर चेतावनी दी गई है कि यदि गरीबों को बेदखल करने व उत्पीड़न का दौर नहीं थमा तो ठीक नहीं होगा। पोस्टर पढ़ने के बाद स्थानीय निवासियों में खलबली मची है। सीओ नीरज पटेल से ने कहा कि वस्तु स्थिति की जांच की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें