ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा, घायल
ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन चढ़ते समय एक यात्री गिर गया। आरपीएफ जवानों ने उसे उठाया। तत्काल चिकित्सकों की टीम को सूचना दी गई। घायल यात्री का इलाज किया गया। इसके बाद उसे आगे की यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ाया गया।
जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली) : ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में गुरुवार को चढ़ते समय एक यात्री गिर गया। आरपीएफ जवानों ने उसे उठाया। तत्काल चिकित्सकों की टीम को सूचना दी गई। घायल यात्री का इलाज किया गया। इसके बाद उसे आगे की यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ाया गया।
दोपहर 1.30 बजे ब्रह्मपुत्र मेल प्लेटफार्म दो पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन चलने लगी। इसी दरम्यान सोनाराम शेख (34) निवासी मुर्शिदाबाद चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। बैग भारी होने की वजह से गिर गया जिससे वे घायल हो गया। यह देख आरपीएफ के एसआई बाल गंगाधर व प्रधान आरक्षी केके यादव मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने इलाज किया। यात्री ने बताया कि वह सुल्तानपुर से फरक्का जा रहे थे।