Move to Jagran APP

आफलाइन प्रक्रिया से धान खरीद में आई तेजी

चंदौली आफलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद धान खरीद में तेजी आई है। जिले में अब तक 1.21 लाख टन खरीद हो चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jan 2022 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jan 2022 08:51 PM (IST)
आफलाइन प्रक्रिया से धान खरीद में आई तेजी
आफलाइन प्रक्रिया से धान खरीद में आई तेजी

जागरण संवाददाता, चंदौली : आफलाइन प्रक्रिया शुरू होने के बाद धान खरीद में तेजी आई है। जिले में अब तक 1.21 लाख टन खरीद हो चुकी है। आनलाइन टोकन प्रणाली के चलते दिसंबर के अंतिम व जनवरी के पहले सप्ताह में धान खरीद प्रभावित रही। इसको लेकर किसानों ने जमकर हंगामा किया था। किसानों की समस्या को देखते हुए शासन ने आनलाइन टोकन प्रणाली को समाप्त करते हुए आफलाइन खरीद शुरू करा दी। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। वहीं खरीद का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। जिले में धान खरीद के लिए 106 क्रय केंद्र खोले गए हैं। वहीं कुल 2.34 लाख टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन ने खरीद में पारदर्शिता के लिए आनलाइन टोकन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट से आनलाइन टोकन निकालना पड़ रहा था। हालांकि सुबह 10 बजे वेबसाइट खुलते ही आनलाइन स्लाट बुक हो जाते थे। ऐसे में किसानों के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। इसको लेकर शिकायतें शासन स्तर पर पहुंची। नाराज किसानों ने हंगामा करते हुए मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी के समीप नेशनल हाईवे पर दो बार चक्काजाम कर दिया था। समस्या को देखते हुए शासन ने आफलाइन धान खरीद की अनुमति प्रदान कर दी। आठ जनवरी से प्रक्रिया लागू हुई। इसके बाद किसानों को राहत मिल गई है। किसान केंद्र प्रभारियों से आफलाइन टोकन लेकर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज बेच रहे हैं। इससे खरीद का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। एक सप्ताह पहले तक 90 हजार टन धान की खरीद हुई थी, जो अब बढ़कर 1.21 लाख टन तक पहुंच गई है। ' जिले में अब तक 1.21 लाख टन धान खरीद हुई है। आफलाइन खरीद के बाद प्रक्रिया में तेजी आई है। वहीं किसानों के लिए भी सहूलियत हो गई है। केंद्र प्रभारियों को पारदर्शी तरीके से धान खरीद का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

अनूप कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.