Move to Jagran APP

लघु व सीमांत किसानों का खरीदा गया धान, राहत

मुख्यालय के नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदा गया। किसान पहले से ही अनाज क्रय केंद्र पर ले जाकर टोकन प्राप्त करने के बाद खरीद का इंतजार कर रहे थे। धान खरीदे जाने से किसानों ने राहत महसूस की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 05:44 PM (IST)
लघु व सीमांत किसानों का खरीदा गया धान, राहत
लघु व सीमांत किसानों का खरीदा गया धान, राहत

जासं, चंदौली : मुख्यालय के नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदा गया। किसान पहले से ही अनाज क्रय केंद्र पर ले जाकर टोकन प्राप्त करने के बाद खरीद का इंतजार कर रहे थे। धान खरीदे जाने से किसानों ने राहत महसूस की।

loksabha election banner

क्रय केंद्रों पर समुचित इंतजाम न होने की वजह से किसानों को नंबर लगाकर काफी दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा। बड़े किसानों के अनाज की तौल करने में समय लग रहा है। ऐसे में लघु व सीमांत किसानों के धान की खरीद नहीं हो पा रही। किसान क्रय केंद्रों पर नंबर लगाने के प्रभारियों से टोकन प्राप्त कर इंतजार कर रहे थे। मौसम खराब होने से किसानों को चिता सताने लगी थी। ऐसे में खाद्य विपणन विभाग ने शुक्रवार को लघु व सीमांत किसानों से धान क्रय का दिन तय किया था। नवीन मंडी में स्थापित क्रय केंद्रों पर छोटे किसानों के अनाज की खरीद की गई। शासन ने जिले में नौ फीसदी तक खराब धान खरीदने की छूट दी है। चावल की गुणवत्ता देखकर धान खरीदा जा रहा है। इसके लिए मंडी में मशीन लगाई गई है। इसमें धान डालने पर तत्काल चावल निकल रहा है। चावल को देखकर धान की गुणवत्ता परखी जा रही है। छह से नौ फीसदी तक धान खराब होने पर किसानों को समर्थन मूल्य से कम कीमत का भुगतान किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.