रेलवे को निगमीकरण व निजीकरण करने पर जताया विरोध
ईस्?ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो फ्लैश बट ने बुधवार को फ्लैश बट अनुभाग के मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इसमें पीडी इंस्टीट्यूट के प्रबंधन समिति के चुनाव को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। वहीं रेल कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही रेलवे का निगमीकरण व निजीकरण करने पर विरोध जताया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो फ्लैश बट ने बुधवार को अनुभाग के मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इसमें पीडी इंस्टीट्यूट के प्रबंधन समिति के चुनाव को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। वहीं रेल कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही रेलवे का निगमीकरण व निजीकरण करने पर विरोध जताया।
वक्ताओं ने कहा निजीकरण के चलते कर्मचारियों को मिलने वाली कई सुविधाएं बंद हो जाएंगी। रेलवे कर्मचारियों की संख्या कम कर दी जाएगी। जिससे रेलवे कर्मचारियों को अतिरिक्त काम का दबाव झेलना पड़ेगा। केवल इतना ही नहीं कर्मचारियों की कमी के चलते ड्यूटी के घंटे ज्यादा बढ़ जाएंगे जिससे कर्मचारियों की सेहत पर असर पड़ेगा। कहा कि रेल कर्मी अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से पूरा करते हैं। इसके बावजूद अधिकारी उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास नहीं करते हैं। बारिश के मौसम में कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। आवासों की छत टपकने लगती है। कालोनियों में जल जमाव हो जाता है। कहा कि वर्तमान में सरकार रेलवे का निगमीकरण व निजीकरण करने जा रही है। अगर ऐसा होगा तो कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। ईसीआरकेयू कर्मियों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करती है और आगे भी करती रहेगी। आगामी प्लांट डिपो इंस्टीट्यूट के प्रबंधन समिति के चुनाव में समर्थित पदाधिकारियों को वोट देकर विजयी बनाएं। इस मौके पर सुल्तान अहमद, शंकर राम, ओम नारायण, राजेश निषाद, राकेश ओझा, प्रशांत कुमार, बंगाली राम, दिलीप सरकार, महेंद्र कुमार, एके भट्टाचार्य, केदार तिवारी, शिवसकल यादव, रामजी यादव आदि उपस्थित थे।