एक तो गड्ढे, वाहन फंस जाए तो लगता है जाम
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : चकिया-मुगलसराय मार्ग पर अनगिनत गड्ढे लोगों की समस्या बन गए है
जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : चकिया-मुगलसराय मार्ग पर अनगिनत गड्ढे लोगों की समस्या बन गए हैं। गड्ढों में भारी वाहन फंस जाते हैं तो उन्हें निकालना भी मुश्किल होता है, उल्टे जाम लग जा रहा है। दिनों दिन बढ़ रही वाहनों की संख्या के कारण सड़क की हालत दयनीय होती जा रही है।
30 किलोमीटर लंबे उक्त मार्ग पर हजारों वाहनों का दवाब हर समय रहता है। कई जनपदों, राज्यों को जोड़ने वाले मार्ग पर भारी वाहन भी आते-जाते हैं। इसके अलावा मार्ग से बबुरी, चकिया, नौगढ़, शहाबगंज, इलिया सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों लोग वाराणसी, मुगलसराय सहित जनपद मुख्यालय को जाते-जाते हैं। मार्ग की खासियत यह है कि विदेशी सैलानी भी राजदरी-देवदरी जल प्रपात पर पिकनिक मनाने व घूमने जाते हैं। इतने महत्ता के बाद भी सड़क की मरम्मत न किया जाना जिला प्रशासन के लिए बड़ा सवाल है।