तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
धानापुर (चंदौली) पुलिस ने रविवार को जांच के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 05:48 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : पुलिस ने रविवार को जांच के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक विवेक त्रिपाठी क्षेत्र में चेकिग अभियान चला रहे थे तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धराव इंटर कालेज के समीप यात्री प्रतीक्षालय के पास से एक युवक को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित आबिद निवासी ग्राम बजरडीहा थाना भेलुपुर वाराणसी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें