वन भूमि पर कब्जा करने के आरोप में एक गिरफ्तार
नौगढ़ (चंदौली) वन भूमि पर कब्जा के आरोप में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने भैसौड़ा गांव निवासी रब्बू को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 05:07 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : वन भूमि पर कब्जा के आरोप में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने भैसौड़ा गांव निवासी रब्बू को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मच गई।
मजगाई रेंज के भौसौड़ा कम्पार्ट नंबर 20 में वानिकी योजना से पौधे लगाए गए हैं। शुक्रवार को गांव निवासी अहमद का पुत्र रब्बू जमीन की जोताई कर रहा था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में वन दारोगा वीरेंद्र पाण्डेय, वन रक्षक प्रसिद्ध प्रसाद, शिवपाल आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें