अपने घरों में अदा करें ईद की नमाज
अपने घरों में अदा करें ईद की नमाज
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 11:06 PM (IST)
जासं, बरहनी (चंदौली) : कंदवा पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय गांव में जुमे व ईद की नमाज के मद्देनजर मुस्लिम बंधुओं की बैठक की। इसमें शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने घरों में नमाज अदा करने की अपील की गई। लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करने का आह्वान किया गया।
रामपुर चौकी इंचार्ज सुग्रीव गुप्ता ने कहा शुक्रवार को जुमे की नमाज हो या ईद की नमाज सभी मुस्लिम बंधु अपने घरों में पढ़ेंगे। इसमें शारीरिक दूरी बनाना आवश्यक है। शासन के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मस्जिद में नमाज अदा नहीं होगी। कहा जान है तो जहान है। इसके मद्देनजर सभी को नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यादवेंद्र यादव, पूर्व प्रधान रवींद्र त्रिपाठी, छोटे तिवारी, मंजूर, जमालु, शमशेर आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें