उप मंडी चकिया पर खुला नया धान क्रय केंद्र
जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली) धान बेचने में किसानों को हो रही समस्या को देखते हुए बुधवा
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 08:56 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 08:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : धान बेचने में किसानों को हो रही समस्या को देखते हुए बुधवार को चकिया स्थित उपमंडी परिसर में धान का नया क्रय केंद्र खोला गया। केंद्र खुलने के साथ ही पहले दिन ही दो सौ क्विटल धान की खरीद की गई। 80 किसानों ने धान बेचने के लिए नंबर लगाया।
जिलाधिकारी संजीव सिंह ने किसानो की परेशानी को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य मंडी परिषद के चंदौली जिला प्रभारी को चकिया के मुहम्मदाबाद की उप मंडी में क्रय केन्द्र खोलने का निर्देश दिया था। बुधवार को मंडी निरीक्षक रामनगीना सोनकर की देख-रेख में केंद्र खोला गया। प्रेमशंकर मिश्र, शिवकुमार, प्रभुदयाल, अनंत, जगराम, जगरनाथ, शेषनाथ पांडेय सहित तमाम किसान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें