जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
पीडीडीयू नगर (चंदौली) आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती रविवार को नगर में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : आजाद हिद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती रविवार को नगर में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई। सुभाष पार्क में स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा सहित जगह जगह उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संगठन गोष्ठी आयोजित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने सुभाष चंद्र बोस पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की आजादी बिना सुभाष चंद्र बोस के संभव नहीं थी। उन्होंने आजाद हिद फौज की स्थापना की। नारा दिया तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। संजय श्रीवास्तव, वाईपी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, गुलाब लाल उपस्थित थे। शहर कांग्रेस कमेटी ने सुभाष पार्क में जयंती मनाई। रामजी गुप्ता, शाहिद तौसिफ, विजय गुप्ता, डा. जीके पांडेय, दशरथ चौहान, तारिक अब्बास, उदय चौहान, उपस्थित थे। कायस्थ महासभा ने भी सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। प्रकाश सिन्हा, विपिन सिन्हा, रमेश, पीयूष रंजन, अमिताभ, संजय सिन्हा आदि उपस्थित थे। उधर, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने पराहूपुर स्थित प्रिया नगर कालोनी में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, विजय बहादुर सिंह, अरविद सिह, कमलेश चंद्र पांडेय, सुनीता चौधरी आदि उपस्थित थीं।