Move to Jagran APP

पंचायत उप चुनाव में नगीना देवी प्रधान, शोभनाथ बने बीडीसी

पंचायत उप चुनाव में नगीना देवी प्रधान शोभनाथ बने बीडीसी

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 05:45 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 05:45 PM (IST)
पंचायत उप चुनाव में नगीना देवी प्रधान, शोभनाथ बने बीडीसी
पंचायत उप चुनाव में नगीना देवी प्रधान, शोभनाथ बने बीडीसी

जासं, चंदौली : पंचायत के उप चुनाव में बुधवार को सकलडीहा, नियामताबाद व शहाबगंज विकास खंड में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के हुए चुनाव में सुबह 8 बजे से ब्लॉक परिसर में मतगणना का कार्य आरंभ हुआ। दोपहर बाद परिणाम आते ही समर्थक ढोल नगाड़े की थाप पर खुशी से झूम उठे। निर्वाचन अधिकारियों ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया। मतगणना को लेकर सुबह से ही ब्लॉक परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही।

loksabha election banner

सकलडीहा में दो घंटा लगातार चली गणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई। इसमें शिवपुर से नगीना देवी प्रधान पद के लिये निर्वाचित हुई। वही बरंगा से बीडीसी के लिये शोभनाथ विजयी हुए। सबसे पहले शिवपुर में प्रधान पद की गणना प्रारंभ हुई। इसमें अंगद को 246 मत प्राप्त हुए, वहीं रामकवल यादव को 283 मत पाकर संतोष करना पड़ा। मृत प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक यादव की पत्नी नगीना देवी को गांव की जनता ने 500 मत दिया। नगीना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामकवल यादव से 217 मत से जीत हासिल की। बरंगा में बीडीसी के लिये उमेश और शोभनाथ में कांटे की टक्कर हुई। शोभनाथ को 402 और उमेश को 369 मत प्राप्त हुआ। शोभनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमेश से 33 मत से जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी अमित जायसवाल, सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रधान और बीडीसी विजेता को प्रमाण पत्र दिया। बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर, सत्यपाल यादव, कोतवाल सतेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।

--------------

सुल्तानपुर के प्रधान बने राजकुमार

शहाबगंज विकास खंड में सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में राजकुमार केशरी विजयी हुए।निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने निर्वाचित प्रधान को प्रमाण पत्र दिया। राजकुमार को 585 व प्रतिद्वंद्वी मनीष कुमार को 402 मत मिले। राजकुमार ने 183 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। थानाध्यक्ष अवनीश राय सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

नियामताबाद में हिन्दवारी गांव में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में महेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जोखन राम को 80 मतों से शिकस्त दी। हिदवारी गांव के पूर्व प्रधान बेचन राम के असामयिक निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। महेंद्र को 437 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार को 80 मतों से पराजित किया। आरओ राज बहादुर सहित पुलिस कर्मी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.