कोविड फंड से कर्मियों को दिया गया एन-95 मास्क
पीडीडीयू नगर (चंदौली) कोविड-19 ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्लांट डिपो कोविड फंड से एन-95 मास्क का वितरण सोमवार को प्लांट डिपो इंजीनियरिग कारखाना व कार्यालय कर्मचारियों के बीच किया गया।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोविड-19 ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्लांट डिपो कोविड फंड से एन-95 मास्क का वितरण सोमवार को प्लांट डिपो इंजीनियरिग कारखाना व कार्यालय कर्मचारियों के बीच किया गया। पीडी शाखा के मुख्य कारखाना प्रबंधक एचसी यादव के आदेश पर लगभग 11 सौ कर्मचारियों को दो-दो एन-95 मास्क दिया गया। रेल कर्मचारियों से अपील की गई कि रेल कार्य के दौरान शारीरिक दूरी के नियम एवं मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करें और साथ ही साथ जो कर्मचारी टीका नहीं लगवाए हैं, अवश्य लगवाएं। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी दीपक राज राय, ईसीआरकेयू के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान, महेंद्र कुमार, अरविद चतुर्वेदी, मनोज कुमार, अनिल सिंह, एसपी सिंह, एके उपाध्याय, बृजमोहन लाल, बीबी सिंह आदि उपस्थित थे।