बारिश से कीचड़ व जलजमाव, घरों में घुसा पानी
जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं किसानों में खुशी की लहर रही लेकिन अगैती खेती पिछड़ने के कारण किसानों में मायूसी है। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं नाली व नाला जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। निचले इलाके के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
जासं, चंदौली : जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं किसानों में खुशी की लहर रही, लेकिन अगैती खेती पिछड़ने के कारण किसानों में मायूसी है। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं नाली व नाला जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहा। निचले इलाके के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
रुक-रुक कर हो रही बरसात से अगैती खेती जहां प्रभावित हुई है। मनरेगा योजना पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ा है। रविवार की भोर में बरसात शुरू हुई। दोपहर तक घने बादलों के बीच रुक-रुक तेज बारिश होती रही। इसके चलते जरूरी कार्य से निकले लोगों ने जहां-तहां छिपकर पानी से बचते दिखे। वहीं बाजार में लोगों को छाता का सहारा लेना पड़ा। मौसम में सुधार न होने के कारण किसानों के माथे पर बल पड़ रहा है। क्योंकि अगैती खेती ज्वार, बाजरा, तिल, अरहर की बोआई पिछड़ती जा रही है। बारिश से सड़कों पर पूरा कीचड़ ही बन गया है। बारिश से लोगो को गर्मी से निजात मिल गई है और तापमान में भी गिरावट आई है। किसानों के द्वारा डाली गई धान की नर्सरी के लिए बारिश का पानी फायदे मंद साबित हो रहा है। सड़कों पर कीचड़ के कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी से बांध-बंधियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है।