Move to Jagran APP

कोहरे में लिपटी रही सुबह, सब्जी की फसल को होगा नुकसान

जागरण संवाददाता चंदौली दो दिनों से लगातार वातावरण में कोहरे के प्रभाव से खेती-किसानी पर

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:48 PM (IST)
कोहरे में लिपटी रही सुबह, सब्जी की फसल को होगा नुकसान
कोहरे में लिपटी रही सुबह, सब्जी की फसल को होगा नुकसान

जागरण संवाददाता, चंदौली : दो दिनों से लगातार वातावरण में कोहरे के प्रभाव से खेती-किसानी पर जहां विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, वहीं सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। ठंड व गलन में इजाफा होने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। कृषि विभाग का कहना है कि किसान फसल की निगरानी करते रहें ताकि फसल को रोग से बचाया जा सके।

loksabha election banner

कृषि प्रधान जनपद के किसान धान की कटाई व मड़ाई के साथ गेहूं की बोआई के कार्य में जुटे हैं। लगभग 60 से 70 फीसदी धान की कटाई हो चुकी है। वहीं गेहूं की बोआई कार्य ने भी जोर पकड़ लिया है, लेकिन आए दिन वातावरण में कोहरे के प्रभाव के कारण दलहनी व तिलहनी फसलों के साथ सब्जी की खेती पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। शनिवार की सुबह भी कोहरे में लिपटी रही। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं कोहरे के कारण धान की कटाई का कार्य भी प्रभावित हुआ। किसान सियाराम, राजनाथ आदि ने कहा कि कोहरे से आलू, मटर, गोभी आदि सब्जी की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आलू में झुलसा रोग की संभावना बढ़ गई है, वहीं सरसों की फसल में फफूंद जनित रोग लग सकता है। तापमान में गिरावट व वातावरण में आ‌र्द्रता बढ़ने से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। बरहनी प्रतिनिधि के अनुसार नरवन का इलाका शनिवार को घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने से आमजन बेहाल रहे। नौ बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन देने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

---------

वर्जन

कोहरे के कारण आलू, मटर व सरसों की फसल में रोग की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में किसान बराबर फसल की निगरानी करते रहें। खासकर आलू की फसल के बचाव को दवा का छिड़काव करना जरूरी है।

अमित जायसवाल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.