Move to Jagran APP

मायावती का भरोसा नहीं कब पलट जाएं : शिवपाल

राष्ट्रीय प्रगतिशील समाजपार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव प्रधानमंत्री मोदी व रामगोपाल यादव व बसपा मुखिया मायावती पर जमकर बरसे। कांग्रेस व भतीजे अखिलेश पर उनके तेवर नरम रहे। 2014 के चुनाव में बीजेपी का सबका साथ, सबका विकास नारे को जनता में बहुत पसंद किया था। लेकिन पांच वर्षों में बीजेपी की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:49 PM (IST)
मायावती का भरोसा नहीं कब पलट जाएं : शिवपाल
मायावती का भरोसा नहीं कब पलट जाएं : शिवपाल

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : राष्ट्रीय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव व बसपा मुखिया सुप्रीमो मायावती पर जमकर बरसे। बोले 2014 के चुनाव में बीजेपी का सबका साथ, सबका विकास नारे को जनता में पसंद किया लेकिन पांच वर्षों में सरकार ने जनता को सिर्फ ठगा है। मायावती का भरोसा नहीं कब किस ओर जाएंगी। मेरे ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर जांच कराई, जो निराधार निकली। सपा को गुंडों की पार्टी कहतीं थीं, आज उसी के साथ हैं। उनके तेवर कांग्रेस व भतीजे अखिलेश पर जरूर नरम प्रतीत हुए।

loksabha election banner

वे सकलडीहा इंटर कालेज मैदान में पार्टी की महारैली को संबोधित कर रहे थे। दम्भ भरा उनके पास सबकी चाभी है। केंद्र में उनके बगैर सरकार नहीं बन सकती। सपा के रामगोपाल ने कहा था पूरब में पीटे जाओगे। मैं पूरब में सभा कर रहा हूं बलिया तक भी जाऊंगा। भाजपा ईवीएम के जरिए बेईमानी करती है। कहा प्रसपा व बहुजन मुक्ति पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगी। संविधान पर संकट है। न्याय नहीं मिल रहा। हमने समान विचारधारा के दलों को साथ लाने का निर्णय लिया है। देश में मंहगाई चरम पर है। नोटबंदी से बड़ों को फायदा हुआ। अर्थव्यवस्था बिगड़ गई। पुरानी पेंशन बहाली की वकालत की। बोले मजबूरी में पार्टी बनानी पड़ी। इसके पूर्व उपाध्यक्ष शादाब फातिमा, रिबु श्रीवास्तव, सूबेदार ¨सह, यशवन्त यादव, ज्ञानेंद्र यादव, धर्मवीर यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पारस यादव ने की। चौकीदार को बदलना जरूरी है : मातंग

बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएल मातंग ने कहा हम संयुक्त बैनर तले मैदान में उतर चुके हैं। 18 कमिश्नरी में प्रचार शुरू है। 80 लोकसभाओं में संयुक्त कार्यक्रम होगा। देशवासियों में आशा की किरण जगी है। प्रधानमंत्री पर तंज कसा सब जनता का पैसा लेकर भाग जा रहे हैं। चौकीदार क्या कर रहा है? 2019 के चुनाव में चौकीदार को बदलना जरूरी है। पीएम झूठ बोलते हैं। उनका नाम फेकोलॉजिस्ट है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.