विवाहिता ने मायके में आग लगाकर की आत्महत्या
कस्बा अंतर्गत सिरोहूपुर में शुक्रवार को 20 वर्षीया विवाहिता ने अपने मायके में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
जासं, सकलडीहा (चंदौली) : कस्बा अंतर्गत सिरोहूपुर में शुक्रवार को 20 वर्षीया विवाहिता ने अपने मायके में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
सिरोहूपुर के गुल्लू राजभर की पुत्री निशा (20) का विवाह बलुआ थानांतर्गत दीनदासपुर निवासी संजीव राजभर से एक वर्ष पूर्व हुआ था। हाल ही में परिजनों ने विदाई की तिथि तय की थी। शुक्रवार की दोपहर उसने कमरे में स्वयं पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उस समय अन्य सदस्य घर से बाहर थे। घर से उठता धुआं देख जब तक परिजन कुछ कर पाते उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मां मन्नार देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि विवाहिता की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। विदाई की तिथि तय की गई थी। उसने पारिवारिक कलह से ऊब कर आत्महत्या की है।