मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ..
जासं, चकिया/नियामताबाद (चंदौली): मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ..। सर्व ि
जासं, चकिया/नियामताबाद (चंदौली): मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ..। सर्व शिक्षा का है कहना पढ़ने जाएंगे भाई बहना..। हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है..। जैसे स्लोगन सोमवार को जिले भर में गांव, गिरांव की पगडंडियों पर गूंज उठे। मौका था नए शिक्षण सत्र के प्रथम दिन स्कूल चलो अभियान का।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत विजयपुरवां प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाध्यापक विजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्कूल चलो रैली निकाली। रैली को पूर्व प्रधान राजीव पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर आजाद, संकुल प्रभारी रिता पांडेय समेत अभिभावक व शिक्षा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। इलिया क्षेत्र के प्रथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय निचोट कला के छात्रों ने संयुक्त रूप से स्कूल चलो रैली निकाली। रैली को ग्राम प्रधान रामकेश्वर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय इलिया द्वितीय, कलानी, मूसाखाड़ सहित दर्जनों विद्यालयों में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। जो पूरे गांव का भ्रमण कर वापस विद्यालय लौटी। रैली में बच्चों को शिक्षित किए जाने पर बल दिया गया। इस दौरान लक्ष्मण पांडेय, शिवानंद पासवान, विजय श्याम तिवारी, कृष्ण मुरारी पांडेय, प्रवीण कुमार ¨सह, प्रमोद यादव, हरिशंकर यादव, उपेंद्र जायसवाल, संतोष द्विवेदी, रंजू गुप्ता, अंकुर सोनकर, सरिता, शैलेंद्र प्रताप, प्रकाश कुमार सहित कई शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।
शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार- करनौल, अतायस्तगंज, ठेकहा, लटाव, मचवल, बडौरा, तियरा समेत कई विद्यालयों के छात्रों ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली। इस दौरान अजय ¨सह, केदारनाथ त्रिपाठी, फिरोज अहमद, शशिबाला देवी, कमलेश कुमार ¨सह, रामसूरत यादव समेत कई शिक्षक शामिल थे।
नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार- सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय नियामताबाद प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नियामताबाद द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय से स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को ग्राम प्रधान किरण ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में चल रहे बच्चे हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे।
प्रधान ने कहा कि शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है। प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए। अगर जरूरत पड़ी कि एक वक्त का खाना नहीं खाना हो तो ऐसा भी करने से नहीं चूकना चाहिए। कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा का है सबका अधिकार', 'हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है' आदि की तख्तियां लेकर गांव में घूमे और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में प्रधानाध्यापक रिजवाना बानो, नीलम तिवारी, सुमन तिवारी, अनुपमा, प्रियंका, शेख, सबीना, रागिनी, विनोद ¨सह, वीणा देवी आदि शामिल थे।