Move to Jagran APP

करणी सेना ने फूंका शिवसेना अध्यक्ष का पुतला

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौट पर शिव सेना अध्यक्ष संजय राउत का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:47 PM (IST)
करणी सेना ने फूंका शिवसेना अध्यक्ष का पुतला
करणी सेना ने फूंका शिवसेना अध्यक्ष का पुतला

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौट पर शिव सेना अध्यक्ष संजय राउत द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज करणी सेना ने गुरुवार को कस्बे में संजय राउत का पुतला फूंका। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में प्रदेश सचिव संजीत सिंह और पूर्वांचल अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर विरोध जताया। सकलडीहा -चहनिया मार्ग पर शिव सेना अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह रिकू, जिला संयोजक विनोद सिंह, कृष्णकांत सिंह, बबलू सिह अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.