जल निगम कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
जासं, मुगलसराय(चंदौली): उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना जल निगम क
जासं, मुगलसराय(चंदौली): उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना जल निगम कार्यालय पर दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। कर्मियों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा जल निगम जन स्वाथ्य से संबंधित कार्य करने वाला महत्वपूर्ण विभाग है। शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य की मौलिक आवश्यकता है। प्रदेश के समस्त जनपदों में भू जल द्वितीय स्ट्रेटा तक प्रदूषित हो चुका है। इस कारण चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी भयंकर बीमारियां फैल रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुसार पाइप पेयजल योजना द्वारा शुद्ध पेजयल हर घर को उपलब्ध कराना ही बीमारियों से बचने का एक मात्र विकल्प है। प्रदेश में पाइप पेयजल योजना का कार्य केवल 10 प्रतिशत ही हो पाया है। सीवरेज व्यवस्था भी प्रदेश की 20 प्रतिशत आबादी को ही उपलब्ध हो पाई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार संज्ञान नहीं ले रही है, यह समझ से परे है। कहा कि जल निगम की उपेक्षा सीधे-सीधे जन स्वास्थ्य की उपेक्षा है। सरकार को जनहित में जल निगम को सु²ढ़ करते हुए अन्य प्रदेशों की भांति शासकीय विभाग में परिवर्तित करना चाहिए। कहा कि कर्मी सप्तम वेतन को लागू कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को इस पर विचार करने की आवश्यकता है।
धरना देने वालों में केएस मिश्रा, अबरार अहमद, रामनारायण गुप्ता, उपेंद्र गोंड, मनोरंजन, रामदुलार, एपी ¨सह, सुनील पांडेय, विपिन ¨सह, धनंजय कुमार, खुशबू शुक्ला आदि शामिल थे।