अंतरराष्ट्रीय पहलवान का हुआ स्वागत
पंजाब के जालंधर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन स्टाइल में नगर के पहलवान अविनाश ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बुधवार को नगर आगमन पर खिलाड़ियों ने जंक्शन पर उनका जोरदार स्वागत किया।
जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : पंजाब के जालंधर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के ग्रीको रोमन स्टाइल में नगर के पहलवान अविनाश ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बुधवार को नगर आगमन पर खिलाड़ियों ने जंक्शन पर उनका जोरदार स्वागत किया।
अविनाश ने पहले राउंड 8-0 से राजस्थान, दूसरे राउंड 5-0 से दिल्ली, तीसरे राउंड 8-0 से तमिलनाडु के पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने इंडिया कैंप के साथ एशियन चैम्पियनशिप के लिए दावा किया। स्वागत के बाद उन्होंने मां काली मंदिर में दर्शन किया और जीटी रोड होते हुए अमोघपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। श्रवण यादव, कृष्णा गुप्ता, प्रदीप, यादवेश यादव, निखिल राज, कुमार नंदजी, महेंद्र पासवान, महेंद्र, तौफीक अहमद, नत्थू यादव, जितेंद्र पहलवान, अजीत आदि शामिल रहे।