रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
सावन माह व कांवरियों के आवागमन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जीआरपी सक्रिय हो गई है। गुरुवार को जीआरपी ने प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में सघन चे¨कग अभियान चलाकर जांच पड़ताल की।
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : सावन में कांवरियों के आवागमन के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी सक्रिय हो गई है। गुरुवार को जीआरपी ने प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में सघन चे¨कग अभियान चलाकर जांच पड़ताल की लेकिन हाथ कुछ भी नहीं लगा।
सावन माह को देखते हुए पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया है। इस क्रम में रेल विभाग द्वारा भी विशेष सावधानी बरती जा रही है। इसके लिए जीआरपी व आरपीएफ को अलर्ट किया गया है। संदिग्ध यात्रियों पर नजर रखने के साथ-साथ सामान की तलाशी ली जा रही है। बुधवार की रात जंक्शन पर चे¨कग की गई। वहीं गुरुवार की सुबह भी सघन चे¨कग अभियान चलाया गया। टीम ने कई ट्रेनों में सघन जांच पड़ताल की। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के बैग तक चेक किए गए। जांच पड़ताल में कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा सामान हाथ भले नहीं लगा लेकिन इससे यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति रही।
जीआरपी कोतवाल आरके ¨सह ने बताया कि लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने तथा अराजक तत्वों में दहशत पैदा करने के लिए इस प्रकार का अभियान अनवरत चलता रहेगा।