तहसील प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल जारी
जागरण संवाददाता शिकारगंज (चंदौली) गढ़वा ताजपुर गांव में छह सूत्रीय मांगों को लेकर भाक
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 05:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिकारगंज (चंदौली) : गढ़वा ताजपुर गांव में छह सूत्रीय मांगों को लेकर भाकपा माले की ओर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी उपेक्षा कर रहा है। जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि एसडीएम व सीओ ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया दिया था लेकिन प्रशासन अपने वायदे से मुकर रहा है। लल्लन देवी ने कहा कि 22 दिसंबर को चकिया तहसील मुख्यालय पर गांधी पार्क में महिला संगठन अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मधुसूदन चौहान, शिव कुमार चौहान, प्रकाश चौहान, रमेश चौहान, विजई राम आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें