मानव व्यापार रोकने को निकाली साइकिल यात्रा
विश्व मानवाधिकार दिवस पर ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्था की ओर से मंगलवार मानव व्यापार रोकने को साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा ने नगर व आस-पास के गांवों में भ्रमण किया। लोगों को जागरूक कर मानव तस्करी रोकने में मदद करने की अपील की। ब्लाक परिसर से बीडीओ सरिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जासं, चकिया (चंदौली) : विश्व मानवाधिकार दिवस पर ह्यूमन लिबर्टी नेटवर्क व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्था की ओर से मंगलवार को मानव व्यापार रोकने को साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा ने नगर व आस-पास के गांवों में भ्रमण किया। लोगों को जागरूक कर मानव तस्करी रोकने में मदद करने की अपील की। ब्लाक परिसर से बीडीओ सरिता सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीडीओ ने कहा मानव तस्करी के प्रति जागरूक कर सभी को बेहतर समाज का निर्माण करने में भागीदारी निभाना चाहिए। अशिक्षा, गरीबी, भौतिकवादी संस्कृति के कारण मानव तस्करी बढ़ी है। सरकार मानव व्यापार को रोकने के लिए कृत संकल्पित है। जब तक समाज के प्रबुद्ध लोग आगे बढ़कर अपनी भूमिका का निर्वाह नहीं करेंगे, इससे मुक्ति नहीं मिलेगी। एडीओ पंचायत अशोक कुमार, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, प्रभात यादव, अशोक विश्वकर्मा, जितेंद्र, गुलाब प्रसाद, मुकेश कुमार आदि थे।
नौगढ़ में विश्व मानवाधिकार दिवस पर स्थानीय कस्बे में वरून संस्था की ओर से मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मानव अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डा. एसपी सिंह ने कहा भारतीय संविधान में मानव को उनके अधिकार दिए गए हैं। सच्ची शांति व आजादी तभी हासिल की जा सकती है, जब हम प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति प्रदत्त मानवीय गरिमा का सम्मान करें। आरके गुप्ता, सुमन, संगीता, संतोष, रवींद्र, विनोद, बिदु, तेतरी, रीता, लीलावती आदि थे।